अमर शहीदों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया जिसमे 7 शहीद जवानों को किया नमन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है इंदौर में भी इस अवसर पर 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल महेश गार्ड लाइन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया

समूचे भारत की पुलिस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाती है देश की सभी पुलिस इकाइयां उस वर्ष शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद करती है इंदौर में भी समस्त पुलिस अधिकारियों ने शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 2019 और 2020 तक की अवधि में कुल 264 अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुए इसमें मध्य प्रदेश के साथ अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित है पुलिस जवानों ने श्रद्धांजलि परेड के साथ शहीदों को सलामी दी

इस अवसर पर इंदौर के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख ने कहा कि हम आज के दिन उन सभी पुलिस के अधिकारी और जवानों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की आंतरिक रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री एस पी सिंह पुलिस महानिरीक्षक पुलिस विशेष सशस्त्र बल विशेष अतिथि के रुप में इंदौर पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख सहित पुलिस के सभी आला अधिकारी और जवान मौजूद रहे इस कार्यक्रम का संचालन आईपीएस श्रीमती यांगचैन डोलकर भुटिया ने किया पुलिस स्मृति परेड की कमांडर श्री शक्ति सिंह चौहान और उप कमांडर श्री देव सिंह तोमर रहे

- Advertisement -
Exit mobile version