अब तक 47.19 लाख संक्रमित: ट्रम्प ने कहा- डब्ल्यूएचओ और यूएन में अमेरिका या किसी अन्य की तुलना में चीन को ज्यादा सहूलियतें क्यों?

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर 17 मई 2020

15 मई को कैंप डेविड से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प।

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट किया- चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा होने के बावजूद भी वह डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और सबसे बुरी बात विश्व व्यापार संगठन को इतनी कम रकम क्यों देता है। यहां उन्हें कथित तौर पर विकासशील देश माना जाता है। उन्हें अमेरिका या किसी अन्य की तुलना में ज्यादा सहूलियतें दी जाती हैं। चीन से फैले इस महामारी से पहले हमारी अर्थव्यवस्था सबको पीछे छोड़ रही थी। हम किसी भी देश के मुकाबले अच्छे थे। हम एक बार फिर वहां होंगे और जल्दी होंगे।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका15,07,77390,1133,39,232
स्पेन2,76,505 27,5631,92,253
रूस2,72,0432,53758,226
ब्रिटेन2,40,16134,466उपलब्ध नहीं
ब्राजील2,33,51115,66289,672
इटली2,24,76031,763 1,22,810
फ्रांस1,79,36527,62561,066
जर्मनी1,76,2478,0271,52,600
तुर्की1,48,0674,0961,08,137
ईरान1,18,3926,93793,147

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

- Advertisement -

इजराइल में फंसे भारतीय अपने देश लौटने को उत्साहित

इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, वंदे भारत मिशन के तहते 25 मई को एयर इंडिया का विमान उन्हें लाने के लिए भेजा जाएगा। भारत सरकार 7 मई से ही इस मिशन के तहत अलग-अलग देशों में फंसे अपने लोगों को निकाल रही है। पहले फेज में ब्रिटेन, अमेरिका, बांग्लादेश जैसे कई देशों से 6527 लोगों को निकाला गया है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि हम भारत में फंसे इजराइल के नागरिकों से भी वापस जाने का आग्रह करेंगे।

अमेरिका: एक दिन में 1237 जान गई

अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

Exit mobile version