अन्य शहरों में लॉक डाउन में दी गयी छूट के तहत इंदौर में नहीं मिलेगी, किसी भी प्रकार से अनाधिकृत रूप से प्रवेश की छूट- डीआईजी इंदौर।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

प्रभावी चेकिंग के लिए,शहर की बाहरी सीमाओं पर स्थित चैक पोस्टों/नाकों पर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा ले, पुलिस कर्मियों को वितरित की पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि सुरक्षा सामग्री।

सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहें पुलिस कर्मियों को 500-500 रू. का नगद ईनाम देकर, की उनकी हौसला अफजाई

इन्दौर दिनांक 05 मई 2020 -वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस लॉक डाउन/कर्फ्यू आदेश का सख्ती के साथ पालन करवाया जा रहा है, जिसकी व्यवस्थाओं का डीआईजी इन्दौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा लगातार जायजा लिया जा रहा है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में आज शहर के देवास नाका, राऊ चौराहे सहित शहर के बाहरी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए, उन्होनें वहां चैक पोस्ट पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को देखा तथा कहा कि अन्य शहरों में लॉक डाउन में दी गयी छूट के तहत इंदौर में किसी भी प्रकार से अनाधिकृत रूप से लोगों को प्रवेश की छूट नहीं हैं इसके लिये लागातार कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी चेकिंग की जाये केवल पास धारी व अत्यावश्यक सेवा वालों को ही प्रवेश दिया जाए एवं गाड़ियों के नंबर आदि भी नोट किए जाएं।

इस दौरान वे चंदननगर, सदर बाजार, द्वारकापुरी आदि थाना क्षेत्रों के विभिन्न पाईंट्स पर गये तो थाना द्वारकापुरी थाने के सामने स्थित पॉइंट पर पूरे सुरक्षा उपकरण पीपीई किट आदि से लैस होकर, बड़ी मुस्तैदी के साथ चेकिंग की ड्यूटी करते हुए मिले, पर मिलें, उप निरीक्षक सरिता सिंह,आर 2962 पुष्पेन्द्र सिंह, म.आर.573 स्मिता तथा आर 1658 कुंदन को पूरी संवेदनशीलता एवं सर्तकता के साथ अच्छी तरह से ड्यूटी करने के लिये शाबासी दी और उन्हे 500-500 रू. के नगद ईनाम से पुरस्कृत कर, उनका हौसला बढ़ाया गया।

भ्रमण के दौरान डीआईजी सर ने पॉइंट्स पर पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनसे से चर्चा की व उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए उन्हें पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ अपना ध्यान रखते हुए ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए, पुलिसकर्मियों, नगर रक्षा समिति सदस्यों को, पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर आदि सुरक्षा एवं आवश्यक सामग्री भी वितरित की।

Exit mobile version