अगर लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो संक्रमण का जोखिम बढ़ जाएगा: विशेषज्ञ

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा

कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रसार पर विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन (Lock Down) से कोरोना की रफ्तार केवल धीमी होगी. इसे पूरी तरह से रोकने के लिए हमें स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.

नई दिल्ली. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि लोगों को कोरोना वायरस (CoronaVirus) के खतरे को कम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन/बंद (Lock Down) का कड़ाई से पालन करना होगा क्योंकि अब लोगों ने घरों में ही रहने के नियमों का पालन नहीं किया तो सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा.

लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा
देश के प्रमुख अस्पताल समूहों के डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि बंद केवल वायरस के संक्रमण को फैलने की रफ्तार कम करेगा और इस अवधि में भारत को कोविड-19 की जांच समेत अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.

सर गंगाराम अस्पताल के डॉ अरविंद कुमार ने कहा, ‘हजारों लोग हाल ही में दूसरे देशों से लौटे हैं और इनमें कई का अभी पता चलना है. कई स्क्रीनिंग नहीं करा रहे और कई घर में पृथक रहते हुए भी घूम रहे हैं. उसके बाद गरीब लोग एक दूसरे से दूसरी जगह जा रहे हैं तो ऐसे में भी संक्रमण का खतरा है. क्या सरकार इन सभी लोगों के घरों के बाहर पहरा लगा सकती है? डेढ़ अरब आबादी वाला देश है!’लोग अगर गलती करेंगे तो फिर फैलेगा
उन्होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकी और भूगोल अमेरिका, इटली तथा दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देशों से बहुत अलग है, ऐसे में चिकित्सक बिरादरी में आशंका है कि लोग अगर बंद के नियमों को लगातार तोड़ते रहे तो ज्ञात संपर्कों से परे संक्रमण फैलना शुरु हो सकता है. फोर्टिस अस्पताल के डॉ विवेक नांगिया ने भी कहा, ‘यह महामारी युद्ध के हालात से भी ज्यादा खतरनाक है.’

उन्होंने कहा, ‘और युद्ध में लोगों को अपने जनरल के आदेश का पालन करना चाहिए जो अभी सरकार है. लोगों को घर में रहना चाहिए और बहुत आपात स्थिति नहीं हो तो नहीं निकलना चाहिए. हम अभी सरकार के मुताबिक संक्रमण के दूसरे चरण में है और यह बंद मामलों की संख्या कम करने में काफी कारगर हो सकता है.’ डॉ नांगिया ने कहा कि अगर लोग पूरी शिद्दत से बंद के नियमों का पालन करते हैं तो दो सप्ताह या कुछ अधिक समय बाद प्रभाव दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दुनिया भर में 25000 लोगों की मौत, अकेले यूरोप का आंकड़ा 17 हजार के पार

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, NEET UG 2020 की परीक्षा टली, मई के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 11:13 PM IST

Exit mobile version