देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: December 2020

TimeNewsIndore
Indore

सांसद शंकर लालवानी ने कचरा प्रबंधन शुल्क जमा कराया, कहा इंदौर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए शुल्‍क भरना हमारी जिम्‍मेदारी

सांसद लालवानी ने नगर निगम कर्मियों को दिया शुल्‍क निगम अधिकारी ने सांसद को बैच लगाया सांसद ने नागरिकों से शुल्‍क समय पर जमा करने का निवेदन किया इंदौर स्‍वच्‍छता में नंबर वन इसलिए…

December 11, 2020 · 1 min read
हॉस्पिटल की लापरवाही लोगो को कर रही है परेशान ओर गड़बड़ियों की शिकायत लगातार आ रही है

Indore

हॉस्पिटल की लापरवाही लोगो को कर रही है परेशान ओर गड़बड़ियों की शिकायत लगातार आ रही है

इंदौर के एमवाय अस्पताल की पोस्टमार्टम रूम की व्यवस्थाएं चरमरा सी गई है इंदौर के इस सबसे बड़े अस्पताल में इंदौर सहित इंदौर के आसपास के जिलों के मृत लोगों के पोस्टमार्टम होते हैं लेकिन समय पर डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन परेशान होते रहते हैं प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मैं गड़बड़ियों की शिकायत लगातार सामने आ रही है विशेष करके इस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम को लेकर व्यवस्थाएं काफी चरमरा चुकी है कुछ दिन पूर्व ही यहां पर रखा शव कंकाल के रूप में परिवर्तित हो गया था वही कई दिनों से एक बच्चे का शव फ्रीजर में रख कर कर्मचारी भूल गए थे अभी भी इंदौर के इस अस्पताल के पोस्टमार्टम डॉक्टर के आने का समय निर्धारित है लेकिन नहीं डॉक्टर और ना ही कर्मचारी समय पर पहुंचते हैं अपने बेटे का शव लेने पहुंचे रिटायर्ड टी आई ने बताया कि मैं अपने बेटे का शव लेने के लिए प्रातः 9:00 बजे से खड़ा हूं लेकिन पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं है जिसको लेकर काफी परेशानी हो रही है क्योंकि रिटायर टी आई रीवा के रहने वाले हैं और एक कार एक्सीडेंट में उनका बेटा जोकि आरक्षक के पद पर था घायल हो गया था जिसे एमवाई इलाज के लिए लाए थे वही एक्सीडेंट में उनकी बहू और नाती की मौत आष्टा में हो चुकी है तीनों के मृत शरीरों को लेकर उन्हें रीवा तक जाना है

TimeNewsIndore

Indore

नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस का बड़ा फैसला- प्रत्याशियों के नाम PCC नहीं DCC करेगी

DCC यानि ज़िला कांग्रेस कमेटी स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों को चुनेगी.डीसीसी की सिफारिश पर ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी.भोपाल.मध्य प्रदेश (MP) में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख़ों का ऐलान भले ही ना हुआ हो, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने चालें चलना तेज कर दिया है.

वाहन चोरी कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

वाहन चोरी कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर अन्नपूर्णा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

शादी से लोट रहा युवक की तेज रफ्तार ट्रक ओर कार की चपेट मे आने से हुई मोत

Indore

शादी से लोट रहा युवक की तेज रफ्तार ट्रक ओर कार की चपेट मे आने से हुई मोत

इन्दौर लगातार सड़क हादसों में मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है जहां फिर एक सड़क हादसे में नखराली ढाणी के कमर्चारी की शादी से अपने घर लौटते समय ट्रक ओर कार की चपेट में आने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक ओर कार की तलाश शुरू की है तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बायपास पर एक्टिवा सवार अमित बंसल भंडारी रिसोर्ट से अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पहले अमित की एक्टिवा को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे भाग निकले लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ़्तार कार अमित के उप्पर से जा गुजरी जिसको तुरंत 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अमित की मौत हो गई मृतक नखराली ढाणी में काम करता था

सीसीटीवी की मदद से पर्स लुटने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

Indore

सीसीटीवी की मदद से पर्स लुटने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

इंदौर अन्नपूर्णा क्षेत्र में हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इन आरोपियों ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था वह महिला का पर्स छीन कर भाग गए थे जिसमें हजारों रुपए एटीएम व जरूरी कागजात थे मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली महिला विद्या शर्मा ने अन्नपूर्णा पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि वह एटीएम से रुपए निकाल कर अपनी नाती थी के साथ घर जा रही थी उसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पीछा कर उसका पर्स लूटकर फरार हो गए महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों का पुलिया सामने आ गया जिनकी बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों से और भी पूछताछ की जा रही है इनके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं

मामूली विवाद के चलते बदमाशो ने 2 युवको पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए

Indore

मामूली विवाद के चलते बदमाशो ने 2 युवको पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए

इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में मामूली बात के विवाद के बाद दो आरोपियों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद वहां से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

युवक युवती को नशे की लत लगाकर बर्बाद कर रही गेंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

युवक युवती को नशे की लत लगाकर बर्बाद कर रही गेंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशे का कारोबार करने वाली गैंग का पिछले दिनों खुलासा किया था जिसमें दो युवतियों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के पास से 40 ग्राम एमडीएमए ड्रग भी बरामद हुई है यह आरोपी जिम में पूल क्लब कैफे पब और बार में युवक-युवतियों को नशे की लत लगा कर उन्हें बेचते थे और मोटी रकम वसूल करते थे इसी कड़ी में विजयनगर पुलिस ने देर रात एक हाई प्रोफ़ाइल महिला को पकड़ा यह महिला कभी अपना नाम सपना, काजल, प्रेरणा और प्रीति नाम से भी ड्रग का कारोबार करती थी इन्दौर की विजयनगर पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स सप्लाय करने वाले आरोपी सागर जैन को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में आंटी नाम की महिला का नाम लिया जो कि इंदौर में लड़कियों को ड्रग की लत लगाने का काम करती थी वही हाईप्रोफाइल महिला को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ी गई महिला एमडीएमए ड्रग्स को जिम,पब , गर्ल्स होस्टल तक सप्लाय करती थी पकड़ी गई महिला को इंदौर में आंटी के नाम से भी जाना जाता था वही पकड़ी गई महिला के तार मुम्बई से भी जुड़े होने बताया जा रहा है पकड़ी गई महिला को कई भाषा का भी ज्ञान है जिससे वो आसानी से ग्राहकों से बात कर ड्रग्स सप्लाई करती थी वही पूर्व में पकड़ा गया आरोपी सागर जैन ने पूछताछ में आंटी नाम की महिला का जिक्र किया था जिसके आधार पर विजयनगर पुलिस ने देर रात विजयनगर थाना क्षेत्र की सी21 माल के पास से गिरफ्तार किया वही विजयनगर पुलिस ने महिला आरोपी को पूछताछ के लिए महिला थाने को सौप दिया है पूछताछ के बाद और भी कई हाई फाई लोगो के नाम सामने आने की पुलिस उम्मीद जता रही है

व्रद्ध महिला को घर मे ही बंधक बनाकर चोरी कर के फरार बदमाश सीसीटीवी मे केद

Indore

व्रद्ध महिला को घर मे ही बंधक बनाकर चोरी कर के फरार बदमाश सीसीटीवी मे केद

इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े वृद्धा को उसी के घर में बंधक बनाकर 40 हजार रुपए लूट लिए।

सेनीटाइजर से एक परिवार आग की चपेट मे जरा संभाल कर करे उपयोग

Indore

सेनीटाइजर से एक परिवार आग की चपेट मे जरा संभाल कर करे उपयोग

पिछले दिनों इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के शनि मंदिर गली में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए थे जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाएगा उसका परिवार के झुलसने के कारण सैनिटाइजर बताया गया था आज उसी परिवार की 3 वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है इंदौर के प्राचीनतम शनि मंदिर गली में लगी आग लगने के कारण 2 बुजुर्ग दंपत्ति और दो बच्चे जल गए थे घटना के चश्मदीद द्वारा बताया गया था कि पत्नी खाना पका रही थी और पति तवे पर से रोटी लेने पहुंचा तभी वहां आग लग गई आग लगने का कारण हाथ में लगे सैनिटाइजर बताया जा रहा है जब हाथ में आग लगी तभी पास में रखी सैनिटाइजर बड़ी बोतल हड़बड़ाहट में गिर गई और वहां मौजूद दंपति सहित दो अन्य लोग आग की चपेट में आ गए थे उसमें एक 3 वर्ष की बच्ची भी थी 3 वर्षीय बच्ची लगभग पूरी जल चुकी थी और आज उसने दम तोड़ दिया

↑