Indore
पुलिस सेवा की परीक्षा में फेल होना पर एक नवविवाहिता ने की आत्महत्या
इंदौर शहर में लगातार आत्महत्याओं का दौर जारी है ऐसा ही एक मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र से आया है जहां पर एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली दरअसल यह घटना है हीरा नगर थाना क्षेत्र के वीणा नगर की जहां पर कल रात पूजा पति गिरधारी लाल पाटीदार उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वही परिजन का कहना है की पूजा की शादी पिछले 5 माह पूर्व ही हुई थी कोई ऐसा विवाद नहीं है लेकिन पूजा द्वारा एक सुसाइड नोट छोड़ा गया है जिसमें उसने मध्य प्रदेश पुलिस सेवा की परीक्षा में फेल होना बताया है जिसमें लिखा है कि इतना पढ़ने लिखने के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिल रही जिससे परेशान होकर आत्महत्या की है वहीं हीरानगर के आरक्षक शिवराज सिंह गुर्जर का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए लाए हैं फिलहाल प्रथम दृष्टया तो मृतका द्वारा आत्महत्या ही करना दिखाई दे रहा है आत्महत्या क्यो की अभी जांच जारी है !
Abhishek Raghuvanshi December 17, 2020