इंदौर में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश अनुसार थाना भवर कुआं से महिला ऊर्जा डेस्क प्रभारी सब इंस्पेक्टर नेहा जैन महिला आरक्षक दीपिका परमार व डायल 100 का बल व बीट कर्मचारियों के साथ चितावद काकड़ में महिला चौपाल का आयोजन किया जिसमें महिलाओं से उनके हालचाल जाने गए महिलाओं को घरेलू हिंसा ऊर्जा डेस्क के बारे में जानकारी दी गई तथा आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों के बारे में पूछताछ की गई
वही महिलाओं को पैंपलेट वितरित किए तथा एमरजैंसी हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराएं थाना प्रभारी एवं बीट अधिकारी कर्मचारियों के नंबर दिए गए कोई समस्या होने पर तत्काल सूचना करें बताया गया बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में बताया बच्चों की सुरक्षा के लिए कुछ बिंदु बताए गए महिलाओं को बच्चों की सुरक्षा तथा उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाए बताया गया बस्ती की कुछ महिलाओं व लड़कियों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया कोई समस्या होने पर तत्काल सूचना करें महिला चौपाल लगाने से महिलाओं में और बच्चों में खुशी का माहौल है ओर महिलाओं ने भी निडर होकर अपने दिल की बात अधिकारियों के सामने रखी गई