द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोर मकान से हजारों रुपए नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र विदुर नगर की है यहां रहने वाली पूजा कटारिया नामक महिला अपने परिवार के साथ देवास स्थित चामुंडा मंदिर दर्शन करने गई थी। कल सुबह परिवार दरवाजे का ताला टूटा मिला। तत्काल महिला ने मामले की जानकारी द्वारकापुरी थाना पुलिस को दी थाना प्रभारी के अनुसार मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात पार आज साफ किया कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है थाना क्षेत्र में हो रही चोरियों को देखते हुए थाना प्रभारी ने रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।