
भाजपा संगठन और मंत्रियों ने भी डीपी बदलना शुरू की
भोपाल: एक ओर जहां आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय से वीडियो रथ सभी 28 विधानसभाओं में रवाना हुए, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्विटर पर इस अभियान की शुरुआत करते हुए अपनी DP बदलते हुए कहा कि ‘अगर गरीब होना गुनाह है तो ‘मैं भी शिवराज’।
VD शर्मा के DP बदलते ही प्रदेश के हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अपनी DP बदली और कांग्रेस से जवाब माँगा है कि क्या गरीब परिवार से होना पाप है?
भाजपा के इस अभियान पर कांग्रेस ने अभी कोई टिप्पणी नहीं दी है, पर इतिहास गवाह है कि प्रधानमंत्री को ‘चौकीदार’ और ‘चायवाला’ बोलने पर कांग्रेस की क्या स्थिति हुई थी। फ़िलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं है और भाजपा ‘Main Bhi Shivraj’ अभियान को ज़मीन तक उतारने जा रही है।
ट्विटर पर भी #MainBhiShivraj लगातार ट्रेंड कर रहा है और समर्थकों ने भी अपनी DP बदलनी शुरू कर दी है।