भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती आज मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दौड़ लगाई, ताकि लोगों में सद्भावना और एकता का संदेश जाए। चोईथराम हॉस्पिटल से दौड़ शुरू हुई, जो कि पिपलियापाला चौराहा स्थित राजीव प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसके बाद कांग्रेसियों ने राजीव प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान इंदौर शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, देपालपुर विधायक विशाल पटेल और विधानसभा एक के संजय शुक्ला सहित अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वीओ-
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की आज 74 वी जयंती मनाई जा रही है इसी तारतम्य में आज इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दौड़ लगाई, ताकि लोगों में सद्भावना और एकता का संदेश जाए। चोईथराम हॉस्पिटल से दौड़ शुरू हुई, जो कि पिपलियापाला चौराहा स्थित राजीव प्रतिमा पर समाप्त हुई,,देपालपुर विधायक विशाल पटेल ने बताया कि आज प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी जो आत्म निर्भर भारत की बात कर रहे है इसकी कई सालों पहले ही स्व राजीव गांधी ने आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत की थी,,,,, आज देश मैं संचार माध्यम पंचायत माध्यम और महिला वर्ग हो सभी को सभी को मजबूत किया वही इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि आज जो मोबाइल इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिल रही है वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की ही देन है युवा लोगों को लोगों की सोच को समझा और मतदान में भी उन्होंने 21 से घटाकर 18 वर्ष चुनाव में मतदान करने की सोच को बदला है साथ ही अनेक विकास कार्य की शुरुआत स्वर्गीय राजीव गांधी के द्वारा की गई है जो आज तक बदस्तूर जारी है वहीं उपचुनाव को लेकर भी शहर अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा सरकार ने षड्यंत्र कर 25 गद्दारों के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनाई है इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी 27 में से 27 सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा को प्रदेश से खदेड़ देगी और कमलनाथ सरकार एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को मिलने वाले हैं।
बाइट- विनय बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष कांग्रेस
बाइट- विशाल पटेल, कांग्रेस विधायक देपालपुर
बाइट- संजय शुक्ला, कांग्रेस विधायक