
कांग्रेसियो द्वारा भाजपा पार्षद व महापौर परिषद के सदस्य अश्विनी शुक्ला के घर में घुसकर की गई गुंडागर्दी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद से लगातार भाजपा के द्वारा इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 मैं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग बूथ स्तर पर गरीब नागरिकों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है l इससे बौखला कर अनेक स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है l महापौर परिषद के सदस्य व पार्षद अश्विनी शुक्ला के घर पर कल भी कांग्रेसियों द्वारा बोखला कर गुंडागर्दी की गई है क्योंकि धरातल पर भारतीय जनता पार्टी व पार्टी के कार्यकर्ता ही नागरिकों की समस्याओं को हल कर रहे हैं l सभी कांग्रेसी तो घरों में दुबके बैठे हुए हैं l भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने चेतावनी दी है कि किसी भी भाजपा के कार्यकर्ताओ को परेशान किया तो , भाजपा चुप नहीं बैठेगी l
पूरे मामले की पार्षद अश्विनी शुक्ला द्वारा एरोड्रम थाने पर शिकायत भी की गई जिसके बाद एरोड्रम पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है