इंदौर 12 मई 2020

स्मार्ट सिटी कहे जाने वाला इंदौर शहर अब सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव वाला शहर के नाम से जानने लगा है। शहर में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार एक बड़े आंकड़े में पॉजिटिव मरीज निकलकर सामने आ रहे हैं। 81 नए पॉजिटिव मरीजों के बाद पॉजिटिव की संख्या 2000 पार हो चुकी है।जबकि शहर में सबसे ज्यादा सख्ती की गई है। उसके बावजूद भी पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां कुछ दिनों के लिए शहर को राहत मिली थी वहीं पिछले 3 दिनों से पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ों ने रफ्तार पकड़ी और तेजी से बढ़ती जा रही है। mjm कॉलेज के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पॉजिटिव की संख्या 2016 हो गई है। 24 घंटो में 2 ओर मौत हुई है। जिसके बाद कोरोना से मृतको की संख्या 92 हो गई है। इस महामारी से संक्रमित मरीज कोरोना से जंग जीत कर अपने घर भी लौट रहे है।कल 28 कोरोना योद्धा ठीक होकर अपने घर लौटे है जिसके बाद 926 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। सीएमएचओ के मुताबिक रिकवरी रेट 48 तक पहुंच गई है। जो देश में सर्वाधिक में से एक है। डिस्चार्ज करने की एक नई पॉलिसी जल्दी ही लागू हो जाएगी। जिसके बाद जिसमें 10 दिन के बाद रिचार्ज कर सकेंगे। जिसमें 3 दिन से बुखार का कोई लक्षण नहीं रहेगा और उनके अंतिम लक्षण को 10 दिन हो चुके होंगे। बढ़ते आंकड़ों के लिए कहा कि हम हमने पूरे शहर का सर्वे करने का प्लान कर रखा है। तो नए क्षेत्र निकल कर सामने आएंगे।साथ ही कहा कि जून और जुलाई में कोरोना का स्पाइक आने की संभावना है। क्योकि बाकी देशों में भी आया है। तो इससे अनुमान लगाया जा रहा है। कि मध्यप्रदेश में भी आ सकता है।जिसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है। वही राज्य शासन और केंद्र शासन का निर्देश प्राप्त हुआ है कि फीवर क्लीनिक की स्थापना करनी है। जो कि कल से चालू की जाएगी जिसको नगर निगम के झोन के अनुसार बाटा गया है ।इसके लिए करीब 10 सेंटर बनाये गए है। टीकाकरण जो कि 2 महीने से बाधित था। वह भी शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा संभवत है, कल से यह भी प्रारंभ हो जाएगा।