23 अप्रैल 2020 मुम्बई से निखिल सोनी की रिपोर्ट
- उत्तर प्रदेश बहराइच के रहने वाले विद्यार्थियों और तिहाड़ी मजदूरों ने मुंबई कल्याण से 800 किमी का पैदल सफर तय कर लिया
- सांची जनपद की पंचायत ढकना चपना के लोगों ने इन लोगों के भोजन की व्यवस्था की, मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण भी किया
रायसेन/सलामतपुर. कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन होने से लोग महानगरों से पैदल चलकर घर जाने के लिए मजबूर हैं। सरकार की ओर से मनाही के बावजूद लोग पैदल सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। यह कहना कितना आसान लगता है कि 1500 किलोमीटर कोई पैदल कैसे चल सकता है। लेकिन लॉकडाउन में यह सब देखने को मिल रहा है। बुधवार को रायसेन जिले के सलामतपुर में 51 लोग कल्याण (मुंबई) से 800 किमी का पैदल सफर तय करके पहुंचे। यह सभी लोग उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। इनमें विद्यार्थियों और तिहाड़ी मजदूर शामिल हैं। अभी भी इन्हें 700 किमी का सफर और पैदल ही तय करना है।
यात्रा के दौरान इन लोगों के बैग में कपड़े और बिस्कुट, पानी जैसी चीजें हैं। इन लोगों ने बताया कि वे 10 अप्रैल को कल्याण (मुंबई) से निकले थे। 12 दिन का पैदल सफर तय करके बुधवार सुबह 11 बजे सलामतपुर पहुंचे। यहां से उन्हें पैदल ही बहराइच (उत्तर प्रदेश) जाना है। इन सभी लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था सांची जनपद की पंचायत ढकना चपना ग्राम पंचायत द्वारा की गई।